लोहारू: लोहारू नगरपालिका वार्ड नं. 10 में समस्याओं का अंबार, जयसिंह सैनी ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल#jamsamasya
लोहारू नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 के पार्षद जयसिंह सैनी ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि उनके वार्ड की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है, जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।