लोहारू: लोहारू बस स्टैंड पर एसडीएम मनोज दलाल ने यात्रियों को मॉक ड्रिल की जानकारी दी, 7 मई को ब्लैकआउट रहेगा, जरूरी निर्देश दिए
आज 7 मई को लोहारू बस स्टैंड पर उपमंडल अधिकारी (ना.) श्री मनोज दलाल द्वारा यात्रियों को आपदा प्रबंधन के तहत आयोजित मॉक ड्रिल के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि आज पूरे उपमंडल क्षेत्र में आपदा प्रबंधन अभ्यास के अंतर्गत ब्लैकआउट किया जाएगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना है।