लोहारू: घबराएं नहीं-सावधान रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर फैली खबरों की पुष्टि करें : एसडीएम मनोज दलाल
भारत - पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओ के मध्य नजर एसडीएम मनोज दलाल ने शुक्रवार को स्थानीय अस्पताल, बिजली की आपूर्ति के लिए 132 केवी तथा 33 केवी पावर सब स्टेशन, चौधरी बंशीलाल राजकीय महाविद्यालय व सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय का दौरा कर उनका निरीक्षण किया।