लोहारू: लोहारू की डॉक्टर ज्योति ने एनसीसी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
16 हरियाणा बटालियन एनसीसी, नारनौल का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण ब्रिगेडियर एच. एस. बर्न, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रोहतक द्वारा किया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संदीप कुमार ने प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा की गई विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।