जगदलपुर: जगदलपुर के धरमपुरा क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, समझाइश के बाद उतरा नीचे
जगदलपुर शहर के धरमपुरा मार्ग स्थित एक मोबाइल टावर पर बुधवार सुबह 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दीपक विश्वकर्मा नाम का एक युवक अचानक एक 50 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।