बड़हिया: खुटहाडीह दियारा में थ्रेसिंग के दौरान चिंगारी से खेतों में आग, 25 बीघा गेहूं की फसल राख
शनिवार अपराह्न करीब 1:30 बजे बड़हिया प्रखंड के खुटहा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत खुटहाडीह दियारा में थ्रेसिंग के दौरान निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया. यहां हुई भयावह अगलगी में लगभग 25 बीघा खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गया. किसने की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.