ऊंचाहार: मियांपुर गाँव में क्षेत्र पंचायत निधि से अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर चबूतरा निर्माण में भ्रष्टाचार का हुआ उजागर
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के मियांपुर गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर चबूतरा निर्माण कराया जा रहा है।इस दौरान घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण के दौरान ही चबूतरा अचानक भरभराकर ढह गया।ग्रामीण रामफल आदि ने बताया कि, मानकों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।भ्रष्टाचार छुपाने के लिए अफवाह फैलाई गई, अधिकारियों की जांच में सच्चाई आयी।