मंझनपुर: देवी दयाल का पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला हुई घायल, प्रयागराज किया गया रेफर
मंझनपुर थाना क्षेत्र के देवी दयाल का पुरवा गांव में जमीनी मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है।गांव के रहने वाले संतोष कुमार ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार रात गांव के 20 लोगों ने उनके घर पर हमला करते हुए पूरे परिवार को मारा पीटा है।संतोष ने बताया कि उनकी बहु प्रीति की हालत नाजुक है जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।