बारां: रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एक निजी रेस्टोरेंट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Baran, Baran | Jul 14, 2025 रोटरी क्लब बारां का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को शहर के एक निजी रेस्टोरेन्ट में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब के नए पदाधिकारियों द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने रोटरी क्लब बारां के अध्यक्ष पद पर सूर्यप्रकाश विजयवर्गीय को शपथ दिलाई तथा उसके बाद सचिव महेश तिवारी एवं समस्त टीम को शपथ दिलाई।