टीकमगढ़ जिले के मझगुवा गांव में सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति का नाम रोवेंद्र राजा परमार बताया गया है। परिजनों के अनुसार रोवेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।