बक्सर: जिले के सात थानाध्यक्षों का हुआ तबादला, नीतीश को नावानगर और रिकेश को मिली सिकरौल की जिम्मेदारी
Buxar, Buxar | Jun 8, 2025 विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने की नियत से काफी दिनों बाद बड़े पैमाने पर कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर तबादला किया गया है. पुलिस कप्तान शुभम आर्य द्वारा यह कार्रवाई शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश के निर्देश पर रविवार को अपराह्न 6 बजे किया गया है. जिसमें सात थानाध्यक्ष शामिल हैं. इसकी सूचना पुलिस कार्यालय द्वारा जारी की गई है.