सिरसागंज: जैन मुनि विश्रांत सागर जी महाराज ससंघ का सिरसागंज में भव्य मंगल प्रवेश, नगर जयकारों से गूंजा
सिरसागंज नगर में सोमवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सैमरा से विहार करते हुए मुनि श्री ससंघ जैसे ही नगर के इटावा रोड पहुंचा, सकल दिगंबर जैन समाज ने ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ अगवानी करते हुए जोरदार स्वागत किया।