बटियागढ़: हारट का भदभदा जलप्रपात बना आकर्षण का केंद्र,बड़ी संख्या में पँहुच रहे पर्यटक
बटियागढ़ ब्लाक के हारट गांव में सुनार नदी पर स्थित भदभदा जलप्रपात आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जलप्रपात देखने और इसमें नहाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक यँहा पँहुच रहे हैं। गर्मी के मौसम में पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ बहते जल का आनंद ले रहे हैंयह जलप्रपात अपनी मनमोहक छटा के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है