रूपवास: निर्माणाधीन राधा कृष्ण मंदिर में गूंजी भागवत कथा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
क्षेत्र के गांव घाटौली स्थित निर्माणाधीन राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास भागवत आचार्य रूबी किशोरी महाराज का श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण, साफा पहनाकर और दक्षिणा अर्पित कर सम्मान किया।