चूरू: जिले के पुलिस थाना के औचक निरीक्षण के दौरान कमी या लापरवाही पर होगा एक्शन: एसपी जय यादव
Churu, Churu | Feb 4, 2026 चूरू एसपी जय यादव ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जिले के सभी पुलिस थानों में शीघ्र ही औचक निरीक्षण किए जाएंगे। यह निरीक्षण पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार किए जायेंगे, जिनका मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है।