घोड़ाडोंगरी: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा- इलाज से बेहतर बचाव, एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित
सारणी में शनिवार दोपहर 1 बजे आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर ‘स्वस्थ नारी सशक्त नारी’ अभियान के तहत छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि “इलाज से बेहतर हमेशा बचाव होता है।