बांसजोर: झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा का डुमरमुंडा में वार्षिक सम्मेलन, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
झारखंड प्रदेश गोड़ आदिवासी महासभा द्वारा बांसजोर प्रखंड के डुमरमुंडा में आयोजित दो दिवसीय 80 वां वार्षिक समाजिक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना एवं चुनौतियों पर सामुहिक मंथन करना रहा,इस दौरान समाजिक चेतना,शिक्षा का विस्तार, बेरोजगारी की समस्या,नशापान सहित समाजिक बुराईयों पर गंभीर एवं सार्थक विचार विर्मश किया