परिहार: जाले बीडीओ की पत्नी मौत मामले में जेल गए पति, दरोगा प्रेमिका पीआर बॉन्ड पर रिहा
दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी परिहार प्रखंड के बेला थाना क्षेत्र के बथुआरा निवासी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जांच तेज हो गई है। कोर्ट ने गिरफ्तार बीडीओ मनोज कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि उनकी कथित प्रेमिका एवं पुलिस अवर निरीक्षक अनु कुमारी को पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया। पुलिस अब मृतका के गायब दो