पट्टी: पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना कमीशनखोरी का अड्डा, गरीब मरीजों का हो रहा शोषण
पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बाहर की मेडिकल दुकानों से कमीशन सेट कर रखा है। मरीजों को अंदर की सरकारी दवाएं न देकर जबरन बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं। अस्पताल परिसर में ही कुछ मेडिकल स्टोर और लैब संचालक खुलेआम डॉक्टरों के चेंबर तक पहुंच रखते हैं। यही लोग डॉक्टरों के पर्चे उठाकर मरीजों को बाह