नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र से एक बार फिर विस्फोट की खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और नक्सली गतिविधियों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। 6 अप्रैल की सुबह बालिबा गांव के समीप स्थित चडरा डेरा जंगल में हुए एक IED ब्लास्ट में कोबरा 205 बटालियन का एक जवान अनुज कुमार घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।