बिलासपुर सदर: नेशनल के लिए कबड्डी की बारीकियां सीख रहीं अंडर-14 खिलाड़ी, इंडोर स्टेडियम में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
प्रदेश भर से चयनित 12 गर्ल्स खिलाड़ी बिलासपुर में कबड्डी खेल की बारीकियां सीख रही हैं। बिलासपुर के कहलूर इंडोर स्टेडियम में गर्ल्स स्कूली अंडर-14 का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसमें खिलाड़ियों को नेशनल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रतियोगिता 28 फरवरी से आंध्र प्रदेश में होगी।