बिलासपुर सदर: मंत्री राजेश धर्माणी ने सागर व्यू होटल बिलासपुर में इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने लूहनू क्रिकेट मैदान में आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को बिलासपुर केसागर व्यू होटल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से आपसी भाईचारे की भावना जागृत होती है। समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए।