पाटन: नगर के ज्योतिषों के अनुसार पुरुषोत्तम मास विशेष पुण्य फलदायी, दीपदान का है विशेष महत्व
Patan, Jabalpur | May 23, 2026 नगर के ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश राजोरिया ने शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे बताया कि इन दिनों पुरुषोत्तम मास चल रहा है जिसके चलते गृह प्रवेश और विवाह जैसे कार्य समय बंद हैं लेकिन यह माह विशेष पुण्य फल देने वाला है जिसमें ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि क्रिया कर भगवान का भजन करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है इस मास की समाप्ति के बाद विवाह शुरू हों जाएंगे।