अमानगंज: मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे भड़के, अमानगंज में किया विरोध
अमानगंज। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari के लिए कथित रूप से "टपोरी" और "दो कौड़ी" जैसे शब्दों के प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताई है। दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।