बुढ़ाना: बुढाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बुढाना पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद पुत्र जियाउल गांव कमलापुर थाना शाहपुर का निवासी है। जो की धारा 323, 504, 506 के अंतर्गत वारंटी था। बुढाना पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।