खरगोन (कोतवाली): शहर के व्यस्त बाजार में सामान लेने आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना दो युवकों को भारी पड़ गया। विशेष समुदाय के इन मनचलों ने जब युवती पर फब्तियां कसीं, तो डरे बिना युवती ने बीच सड़क पर ही दोनों की जमकर धुनाई कर दी। युवती की इस दिलेरी को देख बाजार में हड़कंप मच गया।