खंडवा: अस्पताल परिसर में लावारिस मिला नवजात! रोने की आवाज सुन दौड़े लोग, CCTV खंगाल रही पुलिस
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मुंदी में शुक्रवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित बंद पड़े खंडहर क्वार्टर से नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे तो वहां एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला।