उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद,प्रेम संबंध के शक में एक महिला और उसके देवर को कथित तौर पर अपमानजनक सजा देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ने के बाद जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया और घंटों धूप में खड़ा रखा। बताया जा रहा है कि दोनों को गांव छोड़ने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Jun 12, 2026