डौण्डी: 13 जुलाई को गुजरा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि
Dondi, Balod | Jul 10, 2026 13 जुलाई को डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित होगा। सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, तोमन साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।