बीकानेर: जिला कलेक्टर ने शोभासर जलाशय का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शोभासर जलाशय का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नहरबंदी के बाद शोभासर और बीछवाल जलाशयों में पानी की आवक को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि बीछवाल जलाशय में सोमवार देर रात 12 से 3 बजे के बीच पानी पहुंचने