बागबाहरा: बोल बम समिति सिरपुर, महासमुंद व जलकी की बैठक 1 सितंबर को सिरपुर स्थित यज्ञशाला में होगी आयोजित
बोल बम समिति सिरपुर, महासमुंद व जलकी की बैठक 1 सितंबर रविवार को सिरपुर स्थित यज्ञशाला में दोपहर 2 बजे रखी गई है। जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष थनवार यादव ने बताया कि बैठक में कांवर यात्रा की समीक्षा व आय व्यय प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है