कायमगंज: गांव फरीदपुर सैदवाड़ा में पुत्रवधू से विवाद के बाद महिला ने खाई चूहे मारने की दवा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
शमशाबाद के गांव फरीदपुर सैदवड़ा निवासी माधुरी देवी पत्नी दुर्वेश कुमार का मंगलवार शाम को अपने पुत्रवधू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी माधुरी देवी ने घर में रखी चूहे मारने वाली दवा को खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के पति दुर्वेश कुमार ने जानकारी दी हैं।