जशपुर जिले में किसानों के धान का रकबा घटाए जाने और पंजीयन का समय बढ़ाने के लिए गुरुवार की दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी ने कांसाबेल तहसील में किसान आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली कांसाबेल बस स्टैंड से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुँची जहां कांग्रेसियों ने किसानों के साथ तहसील कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।