गोरखपुर: बंदी की खबर के बाद प्रशासन ने व्यापारियों संग बैठक की, गोलघर क्षेत्र में 100 ई-रिक्शा चलाने पर बनी सहमति
गोरखपुर में प्रस्तावित बंदी की खबर के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और व्यापारियों से सीधे बातचीत की पहल की गई।इसी क्रम में एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल से संपर्क कर पुलिस लाइन में बैठक आयोजित कराई,जिसमें अधिकारियों और व्यापारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।इस दौरान व्यापारियों के तमाम मुद्दों पर प्रशासन ने सहमति जताई है