कानपुर नगर पुलिस को बड़ी सफलता!
थाना सजेती पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अंशु सचान उर्फ अंशुमन सचान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानपुर नगर और फतेहपुर में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 2 वारदातों का खुलासा करते हुए करीब ₹1 लाख नकद, 5 मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा, कारतूस और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
📍 स्थान: थाना सजेती, कानपुर नगर
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurPolice #Sajeti #CrimeNews BreakingNews