कानपुर के पनकी में बड़ी चोरी!
परिवार रातभर घर में सोता रहा, जबकि शातिर चोर बाहर से कमरों की कुंडी बंद कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चोर देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो चोरी का खुलासा हुआ। घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में दो संदिग्ध युवक बक्सा ले जाते हुए कैद हुए हैं।
सूचना पर पनकी पुलिस मौके पर पहुंची, फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
📍 स्थान: रतनपुर, पनकी, कानपुर
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #Panki #KanpurNews #BreakingNews CrimeNews