सागर नगर: एक्सीलेंस स्कूल के सामने 11वीं के छात्रों पर कटर से हमला, गोपालगंज थाने में मामला दर्ज
शहर में गुरुवार शाम एक्सीलेंस स्कूल के सामने उस समय सनसनी फैल गई जब कक्षा 11वीं के दो छात्रों पर बीच सड़क पर कटर से हमला कर दिया गया। यह घटना करीब शाम 4:30 बजे की है, जब दोनों छात्र स्कूल से घर जा रहे थे।घायल छात्रों ने बताया कि स्कूल के ही एक अन्य छात्र से दोपहर के समय पहले हंसी-मजाक को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर यह विवाद हुआ।