उदवंत नगर: उदवंतनगर के दो युवाओं ने बढ़ाया भोजपुर का मान, 70वीं BPSC में काजल और राहुल ने हासिल की बड़ी सफलता
भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के दो होनहार युवक-युवती ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को जारी अंतिम परिणाम में कारीसाथ निवासी विपिन बिहारी सिंह की पुत्री काजल रानी तथा पियनिया निवासी पूर्व मुखिया जितेंद्र कुमार के पुत्र राहुल कुमार का चयन महत्वपूर्ण पदों पर हुआ है।