सोनीपत: जिले में मतदान शुरू, गर्मी की वजह से सुबह सुबह मतदाताओं की लगी लंबी लाइन
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान शुरू हो गया है। सोनीपत लोकसभा सीट पर भी मतदान समय पर शुरू हुआ। गर्मी की वजह सुबह सुबह मतदाताओं की लंबी लंबी लाइनें लग गई हैं। जिले के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है।