सोनीपत: टीडीआई कुंडली के पास कार का शीशा तोड़कर 65 हजार रुपये व सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस
टीडीआई कुंडली के पास कार का शीशा तोड़कर चोर 65 हजार रुपये व सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित जब कार के पास आए तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से गांव समसपुर गामड़ा फिलहाल गन्नौर निवासी सजंय कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि ट्रोपिकल एग्रो सिस्टम कंपनी में एएसएम के पद पर कार्यरत हैं।