सोनीपत: जिला कोर्ट ने झगड़े में बचाव करने आए व्यक्ति की हत्या करने वाले दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा, ₹24 हजार का लगाया जुर्माना
सोनीपत की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल सपरा ने झगड़े के दौरान डीटीसी कर्मी के बचाव में आए व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 24 हजार जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दो साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।