सोनीपत: गांव मेहंदीपुर के युवक से एनआरआई मौसेरे भाई की आवाज निकालकर बातचीत करने के बाद खाते में डलवाए 10.66 लाख रुपये
गांव मेहंदीपुर के युवक से एनआरआई मौसेरे भाई की आवाज निकालकर बातचीत करने के बाद खाते में 10.66 लाख रुपये डलवा लिये। पीडि़त का आरोप है कि वाइस डबिंग फ्रॉड कर उन्हें झांसे में लेकर रुपये डलवाए गए है। जब उन्होंने मौसेरे भाई को कॉल की मामले का पता लग सका। जिस पर साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।उनके मौसेरे भाई मुकेश दुबई में रहते हैं।