जगदलपुर: बस्तर जिले में तेजी से फैल रहा पीलिया, आड़ावाल में देशी दवाई लेने उमड़ी भीड़, प्रतिदिन 60 मरीजों को दी जा रही दवा
बस्तर जिले में इन दिनों पीलिया रोग तेजी से फैल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इसके मरीज बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम द्वारा अब तक बड़े स्तर पर न तो जांच अभियान चलाया गया है और न ही प्रभावी जागरूकता अभियान नजर आ रहा है।