देवबंद: देवबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल पर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी बुजुर्ग में पनियाली रोड स्थित पुलिस चौकी के पीछे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेगमपुर निवासी गुरमीत पुत्र ईसम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ट्यूबवेल पर नहाने गया था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा ।