अंबिकापुर: गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी आकाश जायसवाल पिता स्वर्गीय राम जी जायसवाल उम्र 25 वर्ष मायापुर अंबिकापुर निवासी की रिपोर्ट पर गाली गलौज व मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी राहुल सिंह पिता विनोद सिंह 32 वर्ष को पूर्व में गिरफ्तार किया ।वहीं फरार आरोपी विवेक उपाध्याय और गोलू पंडित श्यामधर उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।