शिवपुरी एसपी ने पिछोर और करैरा थानों का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने आज थाना पिछोर और थाना करैरा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों में संधारित रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण रजिस्टर, मालखाना और हवालात की जांच की तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।एसपी ने अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और थाने पर होने वाली कार्यवाहियों को बेहतर बनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।