*खनियांधाना नगर में भगवान बिरसा मुंडा भवन एवं पार्क का भूमि पूजन सम्पन्न*
*पिछोर/खनियांधाना*
आज शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे खनियांधाना में भगवान बिरसा मुंडा भवन एवं पार्क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पिछोर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के बड़े बेटे राकेश लोधी जी ने बतौर मुख्य अतिथि भूमि पूजन किया। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।भूमि पूजन के दौरान पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई। उपस्थित लोगों ने नारों और तालियों के साथ इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्रवासियों में उत्साह और बढ़ गया।आयोजकों ने बताया कि यह भवन एवं पार्क खनियांधाना के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक विकास को नई दिशा देगा। साथ ही यह भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों,