फिरोज़ाबाद: गांव इटारी में घर के बाहर खेलने को लेकर पड़ोसियों के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, मां-बेटा घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटारी इलाके में समीम खा और शराफत अली पक्ष के बीच मारपीट हुयी है। घटना में एक ही पक्ष समीम और उसकी माँ रुबीना घायल हुयी है। घायल पक्ष की माने तों घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। जिसका विरोध करने पर शराफत अली ने अपने साथियो के साथ मिलकर मारपीट की है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।