पूरनपुर: जनसमस्याओं के समाधान के लिए विधायक बाबूराम पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश
पूरनपुर भाजपा कार्यालय में विधायक बाबूराम पासवान ने क्षेत्रीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी और राजस्व संबंधी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं।विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश