बटियागढ़: नीमन तिराहे पर आलू से भरा ट्रक पलटा,चालक परिचालक घायल,आलू उठाने जुटी लोगो की भीड़
बटियागढ़ बकस्वाहा मार्ग पर नीमन तिराहे पर आलू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हुआ जिसे डायल 112 थाना बटियागढ़ पुलिस द्वारा इलाज के लिए बटियागढ़ अस्पताल भेजा गया घटना के बाद ट्रक पलटने से घटनास्थल पर ट्रक के आलू बिखर गए जिन्हें उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई,लोग आलू उठाते नजर आए